संता ने कुत्ते से लिया बदला
संता ने कुत्ते से लिया बदला
संता अपने पडोसी दोस्त बंता से बोला, "अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी।"
बंता: मैं उसे अभी सजा देता हूँ।
संता: रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।
बंता हैरानी से, "कैसे?"
संता: मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया।
फेक लव
एक लड़की ने देखा कि एक लड़का कई दिनों से लगातार उसके घर के बाहर खड़ा रहता है।
लड़की ने जब घर से बाहर आते-जाते जब उसकी तरफ देखा तो वह लड़का अपने मोबाइल स्क्रीन पर देखने लगा।
कुछ दिन बीत गए और वह लड़का रोज वहीं खड़े रहने लगा।
लड़की को लगा कि शायद यह लड़का मुझे चाहता है और वह खुश हो गई।
अगले दिन लड़की घर के बाहर निकलकर उस लड़के के पास आई और शर्मा कर बोली- तुम यहां इतने दिनों से क्यों खड़े रहते हो? क्या तुम मुझसे बात करना चाहते हो?
लड़का- अरे नहीं दीदी, दरअसल आपके घर के वाई-फाई में पासवर्ड नहीं है, इसलिए मैं यहां रोज मोबाइल पर इंटरनेट चलाने आता हूं।












Click it and Unblock the Notifications