संता शीशे के सामने बैठकर पढ़ता है
एवन क्लास होटल
मैनेजर नए वेटर को समझा रहा था...
हमारा होटल ए-वन सर्विस के लिए जाना जाता है...
जैसे... फर्ज करो कोई ग्राहक तुमसे कहे कि एक अंडा लेकर आओ सिर्फ तीन मिनट में, तो उसे अंडा दो मिनट में मिल जाना चाहिए...
अगर कोई कहे कि दो मिनट में अंडा चाहिए तो अंडा एक मिनट में उसकी मेज पर होना चाहिए...
वेटर चला गया, लेकिन कुछ ही देर बाद वापस आया...
सर, अगर कोई कहे कि एक मिनट में ताजा अंडा अच्छी तरह उबाल कर लेकर आओ तो क्या करना चाहिए...?
मैनेजर ने उसे सिर से पांव तक देखा और बोला...
तो एक जिंदा मुर्गी उसकी मेज पर रख कर कहो- इंतजार कीजिए.
संता क्यों पढ़ता है शीशे के सामने
संता-बंता से- तू शीशे के सामने बैठकर क्यों पढ़ता है?
बंता (संता से)- इसके बहुत फायदे हैं...!!
साथ में रिविजन हो जाता है।
खुद पर नजर भी रहती है।
पढ़ने के लिए कंपनी मिल जाती है।
संता की शादी नर्स से
संता की शादी एक नर्स से हो गई।
बंता- जिंदगी कैसी गुजर रही है यार?
संता- पूछ मत यार! जब तक सिस्टर न कहूं, वह तो किसी भी बात का जबाब ही नहीं देती।
संता और उसकी
संता : सोचा तुम्हें फोन कर लूं, तुम मुझे मिस कर रही होगी।
पत्नी : अच्छा! ...और उसका क्या, जो अभी-अभी तुम मुझसे लड़ कर गए थे।
संता : ओह लगता है फिर घर का नंबर लग गया।












Click it and Unblock the Notifications