संता ने भगवान से मांगे पैसे
जंगल में एक चीता बीड़ी पी रहा था. तभी एक चूहा वहां पर आया और बोला भाई, नशा करना छोड़ दो. आओ मेरे साथ और देखो जंगल कितना सुन्दर है!
चीते ने बीड़ी फेंक दी और चूहे के पीछे चल दिया। आगे चलकर एक हाथी मिला जो कोकीन ले रहा था. चूहे ने हाथी से कहा भाई, नशा करना बुरी बात है. आओ मैं तुम्हें दिखाता हूं कि हमारा जंगल कितना सुन्दर है। हाथी भी कोकीन फेंक कर चूहे के पीछे-पीछे चल दिया.
आगे चले तो देखा एक शेर व्हिस्की का पेग मारने जा रहा है. चूहे ने शेर को भी ज्ञान दिया. चूहे की बात सुनकर शेर ने पेग रखा. फिर उस को चार-पांच चांटे जड़ दिए.
हाथी को गुस्सा आ गया क्यों मारा उसे? शेर ने कहा इस साले ने कल भी भांग पीकर मुझे 3 घंटे जंगल में घुमाया था.
संता: अगर भगवान मुझे सौ रुपए देगा तो मैं पचास मंदिर में दे आऊंगा.
(थोड़ी दूर चलने के बाद उसे सड़क पर पड़े पचास रुपए मिले.)
बंता: वाह भगवान, मुझ पर इतना भी भरोसा नहीं, पचास पहले ही काट लिए.
आलसी संता से बंता बोला: सुना है तुम फौज में भरती हो रहे हो?
संता: अरे नहीं यार, मुझे तो यह भी पता नहीं कि बंदूक का मुंह किधर रखकर चलाते हैं.
बंता: इसमें क्या है? तुम बंदूक का मुंह किधर भी रखकर चलाओ, देश का भला ही करोगे.


Click it and Unblock the Notifications
