संता की शादी का वीडियो
एक बार अपने बेटे गोल्डी के साथ बैठकर अपनी शादी की वीडियो देख रहा था।
तभी टीवी पर बारात में कुछ लड़कियां डांस करती दिखीं, गोल्डी बहुत खुश हो गया...
गोल्डी बोला- डैडी मैं भी अपनी शादी में ऐसी ही आईटम गर्ल्स को नचवाउंगा
संता- ओए खोत्तेया, ये सब तेरी बुआ हैं।
# एक बार गोल्डी रोता-रोता सीढि़यों से नीचे उतरा और मां के पास आया।
यह देख मां प्रीतो ने पूछा, क्या हुआ बेटा?
गोल्डी बोला- पापा ऊपर दीवार पर चित्र लटकाने के लिये कील ठोक रहे थे, गलती से उन्होंने हथौड़ा अपने अंगूठे पर मार लिया।
प्रीतो- बेटा कोई बात नहीं, चलो बहादुरों की तरह जरा हंस कर दिखाओ।
गोल्डी- मां वही तो ऊपर किया था!!!












Click it and Unblock the Notifications