संता और उसका बेटा
संता का बेटा
संता: कल मेरा बेटा आ रहा है.
बंता: लेकिन उसे तो पांच साल की सजा हुई थी.
संता: हां, लेकिन उसके अच्छे व्यवहार के कारण उसकी सजा का एक साल माफ कर दिया गया है.
बंता: बहुत अच्छा! भगवान ऐसी औलाद सबको दें.
पत्नी की पति को सलाह
एक बार पत्नी ने अपने पति से कहा कि वह जुआ न खेले.
पतिः युधिष्ठिर भी तो जुआ खेलते थे, फिर तुम मुझे क्यों रोकती हो?
पत्नीः ठीक है, नहीं रोकूंगी लेकिन ये याद रखना कि द्रौपदी के भी पांच पति थे.
पति ने जहर खाया
पति पत्नी में लड़ाई हुई. पति ने आत्महत्या करने की सोच कर बाजार से जहर लाकर खा लिया. वो मरे नहीं बीमार हो गए.
पत्नी (गुस्से में बोली) - सौ बार कहा है कि चीजें देखकर खरीदा करो पैसे भी गए और जिस काम के लिए लाए वो भी नहीं हुआ.












Click it and Unblock the Notifications