तम्बाकू से दूर संता
तम्बाकू से दूर संता
संता 2 मीटर लंबी पाइस से हुक्का पी रहा था।
बंता- इतने लंबे पाइप से क्यों पी रहा है।
संता- यार डॉक्टर साहब ने तम्बाकू से दूर रहने को कहा है।
ज्योतिषी और पप्पू
ज्योतिषी पप्पू का हाथ देखकर- बेटा तुम बहुत पढ़ोगे।
पप्पू- पढ़ तो मैं 3 साल से रहा हूं, ये बताओ कि पास कब होऊंगा।
खाली लवलेटर
एक पागल खाली पेपर को बार-बार चूम रहा था।
दूसरा पागल- ये क्या है?
पहला- लव लेटर है।
दूसरा- मगर ये तो खाली है।
पहला- आज कल बोलचाल बंद है।
बेटे ने किया बाप का सिर ऊंचा
पिता- आज तक तूने ऐसा कोई काम नही किया जिससे मेरा सिर ऊंचा हुआ हो।
बेटा- मैंने एक बार आपके सिर के नीचे 2 तकिये लगाये तो थे।
पति और पत्नी का झगड़ा
पत्नी (गुस्से में)- देख लेना तुमको नरक में भी जगह नही मिलेगी।
पति- अरे ठीक है, वैसे भी मैं हर जगह तेरे साथ आना भी नही चाहता।
ब्वायफ्रेंड और गर्लफ्रेंड
ब्वॉयफ्रेंड (फोन पर)- हाय स्वीटहार्ट क्या कर रही हो?
गर्लफ्रेंड- मेरी तबीयत खराब है जानू सोने जा रही हूं।
तुम..?
ब्वॉयफे्रंड- मैं सिनेमा हॉल में तेरे पीछे बैठा हूं।


Click it and Unblock the Notifications
