संता और कुत्ते की पार्टी
संता और कुत्ते की पार्टी
संता ने दोस्तों को दावत देने का प्रोग्राम बनाया, और अपने ही घर से रात को बकरा चोरी किया।
रात को अपने दोस्तों के साथ खूब दावत का मजा लिया और सुबह जब घर पहुंचा तो बकरा घर में
ही था।
यह देख संता ने माँ से पूछा, "ये बकरा कहाँ से आया?"
.
.
.
माँ बोली, "बकरे को मार गोली, ये बता रात को तू चोरों की तरह कुत्ते को कहाँ ले गया था...?
शैतान और आदमी
रविवार सुबह को छोटे से गांव के सभी लोग अपनी बेंचों पर बैठ कर अपनी ज़िन्दगी अपने परिवार वगैरह के बारे में बातें कर रहे थे।
अचानक वहां शैतान प्रकट हो गया। सभी लोगों ने चिल्लाना और एक दूसरे को धकेलते हुए भागना शुरू कर
दिया ताकि वे जल्दी से जल्दी शैतान से दूर हो सकें।
जल्दी ही सभी लोगों ने चौपाल खाली कर दिया सिवाय एक आदमी के जो शांति से अपनी जगह पर
बैठा रहा मानों वह शैतान की उपस्थिति से बिल्कुल अनजान हो। यह देखकर शैतान थोड़ा संशय में पड़ गया।
वह आदमी के पास चलकर आया और पूछा " ऐ ! तुम्हें पता नहीं मैं कौन हूँ ? "
आदमी ने कहा "बिल्कुल पता है।"
शैतान बोला "तो तुम्हें मुझसे कोई डर नहीं ?"
आदमी ने कहा "नहीं बिल्कुल नहीं।"
शैतान थोड़ा परेशान हुआ बोला "तुम्हे मुझसे डर क्यों नहीं लगता?"
"असल में , मैं 25 सालों से तुम्हारी बहन से शादी करके उसके साथ रह रहा हूं।"












Click it and Unblock the Notifications