कम शराब पीने से संता की टांग टूटी
फेसबुक और संता
संता अपने बेटे पप्पू के फेसबुक पर समय बर्बाद करने से काफी परेशान था, लेकिन कभी कुछ कहता नहीं था, एक दिन उससे रहा नहीं गया तो वह अपने बेटे के पास जाकर बोला;
संता: बेटा, छोड़ दे ये फेसबुक यह तुझे रोटी नहीं देने वाली!
पप्पू: हां पापा, मुझे पता यह मुझे रोटी नहीं देने वाली, लेकिन रोटी बनाने वाली देगी!
कम शराब पीने से संता की टांग टूटी
एक बार बंता की टूटी हुई टांग देख कर संता, बंता से पूछता है;
संता: तुम्हारी टांग कैसे टूट गई?
बंता: क्या बताऊं यार, कल दारू कम पी थी ना इसलिए!
संता: क्या मतलब, दारू कम पीने से टांग कैसे टूट सकती है?
बंता: सीधी सी बात है, अगर मैंने छक कर पी होती तो मैं ठेके पर ही लुढक गया होता, अब चूंकि कम पी थी इसलिए घर की ओर चल पड़ा और रास्ते में एक गड्ढे में गिर गया!
संता का साक्षात्कार
एक बार संता रेल विभाग में लाईनमैन के पद के लिए साक्षात्कार देने जाता है तो वहां बैठा अफसर उससे कुछ सवाल पूछता है;
अफसर: संता मान लो तुम्हें पता चलता है कि तुम्हारे ट्रैक पर दो रेलगाडियां विपरीत दिशा से आ रही है और उनमें टक्कर होने वाली है तो तुम क्या करोगे?
संता: मैं आटोमेटिक लीवर से किसी एक ट्रेन को दूसरी लाइन पर स्थानांतरित कर दूंगा!
अफसर: अगर लीवर काम नहीं कर रहा हो तो?
संता: तो मै हाथ से लीवर को खींचने की कोशिश करूंगा!
अफसर: अगर वो भी ना हो सके तो?
संता: मै दोनो तरफ़ के स्टेशन मास्टरों को खबर करूंगा!
अफसर: अगर फोन भी काम नहीं कर रहा हो तो?
संता: मै लाल कपड़ा लेकर ट्रैक पर खड़ा हो जाऊंगा!
अफसर: अगर उस समय कोई लाल कपड़ा भी नहीं मिला तो?
संता: फिर मैं अपनी बीवी प्रीतो को बुलाऊंगा!
अफसर: क्यों, क्या वो कोई इंजीनियर है?
संता: नहीं, उसने कभी रेलगाड़ियों की टक्कर नहीं देखी ना!












Click it and Unblock the Notifications