विमान में संता
विमान में संता
विमान यात्रा में संता के साथ वाली सीट पर एक युवती बैठी हुई थी।
संता उससे बात करने को आतुर था पर समझ नहीं पा रहा था कि बातचीत कैसे शुरू करे। आखिर उसने गला साफ करते हुए युवती से पूछ ही लिया- क्या आप भी इसी विमान से यात्रा कर रहीं हैं ?
टीचर और पप्पू
अध्यापक- तुम्हारे पापा क्या करते हैं?
पप्पू- सर वो रोज गालियां खाते हैं।
अध्यापक- क्या मतलब?
पप्पू- जी वो कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव हैं।
पिता की जैकेट
बाप ने बेटे की तलाशी ली, सिगरेट, बियर और लड़कियों के नंबर निकले। बाप ने बहुत मारा, पूछा कब से चल रहा है ये सब।
बेटा- पापा ये जैकेट तो आपकी है।
औरंगजेब और मुगल
औरंगजेब- सेनापति बताओ कि हम शिवाजी को क्यों नही ढूंढ पा रहे हैं??
सेनापति- क्योंकि महाराज हम मुगल है गूगल नही।
पूजा और दिव्या
पूजा- आज कल लड़कों का कोई एतबार नही, मैं तो अब उसका मुंह भी नही देखूंगी।
दिव्या- क्यों क्या हुआ, तुमने उसे किसी और लड़की के साथ देख लिया?
पूजा- नही उसने मुझे किसी और लड़के के साथ देख लिया है, जब कि वो कल बोल रहा था कि वो शहर से बाहर गया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications