संता ने जब ठगा पुलिस मैन को
संता ने जब ठगा पुलिस मैन को
संता मुंबई घूमने गया।
गेटवे ऑफ इंडिया पर खड़े होकर वह कबूतर देखने लगा।
वहां पुलिस की वर्दी में एक ठग ने उसे टोका।
‘क्या तुम्हे पता नहीं है कि यहां कबूतर देखने के भी पैसे लगते हैं। कितने कबूतर देखे?'
संता ने जवाब दिया: जी पंद्रह।
ठग संता सिंह से पंद्रह रुपए लेकर चलता बना।
वापस लौट कर संता सिंह ने अपनी पत्नी से कहा: मैंने मुंबई में एक पुलिस वाले को ठग लिया।
पत्नी ने पूछा_ कैसे?
संता सिंह ने जवाब दिया: मैंने वहां पच्चीस कबूतर देखे लेकिन रुपए पंद्रह कबूतर के ही दिए।
इन कुत्तों के सामने मत नाचना
शोले' फिल्म की बहुत तारीफ सुनकर सड़क पर घूमने वाले दो कुत्ते भी फिल्म देखने पहुंचे।
मगर फिल्म पूरी खत्म होने से पहले ही वे नाराज होकर चले आए।
बाहर उनके एक साथी कुत्ते ने पूछा, ‘क्या हुआ? पूरी फिल्म क्यों नहीं देखी?'
‘यार, फिल्म का हीरो कह रहा था- बसंती, इन कुत्तों के सामने मत नाचना।'












Click it and Unblock the Notifications