संता को शराब पीने से फिर नुकसान हुआ
शराब पीने का नुकसान
एक बार वेटर संता और उसका साथी बंता आपस में बातें कर रहे होते है की तभी अचानक संता, बंता से कहता है;
संता: बंता तुझे पता है वो जो 11 नंबर कमरे वाले साहब हैं ना वो कल बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए!
बंता: क्यों क्या हुआ?
संता: होना क्या था, रात को उन्होंने शराब पीकर स्वीमिंग पूल में छलांग लगा दी!
बंता: तो क्या पूल में पानी नहीं था?
संता: अरे यार पूल में पानी तो था पर जहां छलांग लगाई, वहां स्वीमिंग पूल नहीं था!
संता ने पहली गलती माफ कर दी
संता अपनी तनख्वाह का चेक लेकर अपने बॉस के पास गया और बोला;
संता: मेरे वेतन में से दो सौ रुपये कम हैं!
बॉस: पिछले महीने जब मैंने तुम्हें दो सौ रुपये ज्यादा का चेक दिया था, तब तो तुमने कोई शिकायत नहीं की थी?
संता: जी वह आपकी पहली गलती थी, इसलिए मैंने ध्यान नहीं दिया, लेकिन अगर गलती करना आप अपनी आदत बना लेंगे तो मुझे कहना ही पड़ेगा ना!
प्यार और इश्क में अंतर
एक बार शिक्षिका ने क्लास में बच्चों कि समझदारी जानने के लिए पूछा;
शिक्षिका: बताओ बच्चो,कि इश्क और प्यार में क्या फर्क है?
इस से पहले कि कोई बच्चा कुछ बोलता पप्पू खड़ा हुआ और बोला;
पप्पू: मैडम प्यार वो है जो आप अपनी बेटी से करती हो और इश्क वो है जो हम आपकी बेटी से करते है!


Click it and Unblock the Notifications
