संता ने स्कूटर में पानी डाला
संता ने स्कूटर में पानी डाला
एक बार एक आदमी गांव में स्कूटर पर जा रहा था अचानक पेट्रोल खतम हो गया, वहां से संता गुजर रहा था आदमी ने संता से पूछा- सरदार जी आस-पास कोई पेट्रोल पम्प है क्या? मेरे स्कूटर का पेट्रोल खतम हो गया है
संता दिमाग पर जोर डाल कर कुछ सोच के बोला- इस टाइम कहां पेट्रोल पम्प ढूंढता फिरेगा, रात का टाइम है पानी डाल के ले जा, स्कूटर को क्या पता चलेगा की पानी है या पेट्रोल।
आंटी से कहना मुझे भूल जायें
एक लड़का-लड़की एक दूसरे को बहुत चाहते थे, एक दिन लड़की लड़के से बोली।
(लड़की- मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आये।
लड़का- कुछ भी हो, मैं शादी तुमसे ही करूंगा, आंटी से कहना मुझे भूल जाये।
पति की कौन सी बुक होती है पत्नी को पसंद
पति (पत्नी से)- मेरी कौन-सी बुक तुम्हें सबसे ज्यादा पसंद है?
पत्नी - चेक बुक
प्रेमिका और प्रॉपर्टी
प्रेमी- जान तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर।
प्रेमिका- इधर-उधर कहा लिखते हो अगर सच्चा प्यार करते हो तो सीधे अपने प्रॉपर्टी के पेपर पर लिखो।
एक जापानी महिला
एक जापानी महिला अपनी सहेली के साथ सिंगापुर की सड़कों से गुजर रही थी। तभी एक महिला ने अपने प्रेमी को खिड़की के बाहर धक्का दिया जो नीचे रखे कूड़ेदान में जा गिरा।
यह देखकर जापानी महिला ने अपनी सहेली से कहा- ये सिंगापुरी महिलाएं बहुत फिजूलखर्च होती हैं।
वो कैसे? सहेली ने पूछा ।
अब देखो न! यह आदमी अभी और चार-पांच साल इसके काम आ सकता था।


Click it and Unblock the Notifications
