क्या आप मानते हैं कि शादी एक लॉटरी है?
पत्नी (पति से): मैं तो मानती हूं कि शादी एक लॉटरी है?
पति (पत्नी से): पर मैं यह नहीं मानता।
पत्नी: क्यों?
पति: क्योंकि लॉटरी में दोबारा किस्मत आजमाने का मौका मिलता है।
पप्पू और उसकी बीवी रानी आपस में बात कर रहें थे।
रानी: मैंने आज सपनों में देखा है कि तुम मेरे लिए हीरों का हार लाए हो, इस सपने का क्या मतलब है?
पप्पू: आज शाम को बताऊंगा।
शाम को पप्पू ने एक पैकेट लाकर रानी को दिया। रानी ने खुशी-खुशी पैकेट खोला तो उसमें एक किताब निकली. किताब का नाम था, 'सपनों का मतलब"।
संता एक छोटे बच्चे के साथ खेल रहा था।
बंता (संता से): आप क्या कर रहे हो?
संता: इस बेबी की आवाज रिकॉर्ड कर रहा हूं।
बंता: वो क्यों?
संता: वो जब बड़ा हो जायेगा, उससे इसका मतलब पूछूंगा।












Click it and Unblock the Notifications