संता और फेसबुक
ज्योतिषी और एक आदमी
एक बार मैदान में घूमते हुए एक आदमी कि नज़र एक ज्योतिषी के तम्बू पर पड़ती है, जिसे देख वह सोचता है कि क्यों ना कुछ देर हँसी मज़ाक के लिए इस ज्योतिषी के साथ ही वक़्त गुज़ारा जाए, और यह सोच वह उस तम्बू में घुस जाता है!
उसे देख अन्दर बैठी हुई महिला कहती है, " मैं तुम्हारे हाथों की लकीरें देख कर बता सकती हूँ कि, तुम्हारे दो बच्चे हैं!"
यह सुन वह आदमी उस महिला का मज़ाक उड़ाते हुए कहता है, "तुम सभी ज्योतिषी सिर्फ पाखंडी और ढोंगी होते हो, दरअसल मेरे तीन बच्चे हैं!"
यह सुन वह महिला मुस्कुराते हुए जवाब देती है, "ऐसा आपको लगता है !"
संता और फेसबुक
संता- भाभी का क्या नाम है?
बंता- गूगल कौर!
संता- अरे, यह कैसा नाम है ?
बंता- एक सवाल करो तो हज़ार जवाब देती है!
संता- बेटे का क्या नाम है ?
बंता- फेसबुक सिंह!
संता- ऐसा नाम क्यों रखा ?
बंता- कुछ कहो तो उसे पूरी सोसाइटी में फैला देता है!
संता- और बेटी का नाम ?
बंता- ट्विटर कौर, तुम पूछो उससे पहले ही बता देता हूँ, सारा दिन चहकती रहती है और पूरा मोहल्ला उसे फोल्लो करता है!
काले और भूरे रंग का घोड़ा
एक बार एक किसान अपनी भूमि बेचने कि तैयारी कर रहा होता है, परन्तु उससे पहले उसे अपनी ज़मीन पर रहने वाले पशुओं को बहार निकालने कि ज़रूरत पड़ती है, जिसके लिए वह गाँव के हर एक घर में जाता है, और जिन घरों में आदमी का मालिक है, वह वहां एक घोड़ा दे देता है, और जिन घरों में महिलाएं मालिक हैं वहां पर मुर्गी दे देता है!
जब वह सड़क के अंत में पहुँचता है तो देखता है कि एक घर के बहार एक दम्पति बागवानी कर रहे होता हैं!
यह देख वह उनसे पूछता है कि, "आप दोनों में से घर का मालिक कौन है!"
यह सुनते ही आदमी जवाब देता है, " मैं हूँ!"
जवाब पाकर किसान कहता है, " मेरे पास दो घोड़े हैं एक काले रंग का और एक भूरे रंग का आप कौनसा घोडा लेना पसंद करेंगे!"
आदमी थोड़ी देर सोचता है और जवाब देता है, " काले रंग वाला!"
तभी उस आदमी कि पत्नी बोलती है, "नहीं नहीं भूरे रंग का घोडा लो!"
यह सुन वह किसान उस जोड़े से कहता है, " यह लीजिये आपकी मुर्गी!"












Click it and Unblock the Notifications