संता और डॉक्टर
पति ने पी स्प्राइट
पति घर में घुसते ही: ऐ चुड़ैल चल खाना लगा।
पत्नी: जब तुम शराब पीकर आते हो तो स्वीटी कहते हो और जब रम पीकर आते हो तो डार्लिंग कहते हो आज क्या पीकर आए हो जो चुड़ैल कह रहे हो?
पति: आज स्प्राइट पीकर आया हूं। सीधी बात नो बकवास।
संता और डॉक्टर
संता एक डॉक्टर के पास गया और उस से पूछा;
संता: डॉक्टर साहब, घर जाकर चेक करने की क्या फीस है?
डॉक्टर ने कुछ सोचा और बोला: 300 रुपये!
संता बोला ठीक है, तो चलिए!
इतना सुनते ही डॉक्टर ने अपनी बाइक निकाली और संता के साथ उसके घर जा पहुंचा!
वहां पहुँच कर डॉक्टर ने पूछा: मरीज किधर है?
संता: अरे मरीज वरीज कोई नहीं है पागल, टैक्सी वाला 500 रुपये मांग रहा था और तू 300 में ले आया!
संता की पत्नी
महिलाओं से भरी एक बस नदी में गिर गई
सभी महिलाओं की मौत हो गई
दुर्घटना में मरी महिलाओं के पति एक हफ्ते तक रोते रहे
लेकिन संता महीने भर बाद भी चुप नहीं हुआ
कारण- संता की पत्नी से वो बस मिस हो गई थी।
एक बुजुर्ग महिला के घर बम
एक आतंकवादी ने एक बुढ़िया के घर में बम रख दिया.
संता चिल्लाया- बुढ़िया बम है, बुढ़िया बम है.
बुढ़िया शरमाकर बोली- धत्त तेरे की, वो तो मैं जवानी में थी..।।












Click it and Unblock the Notifications