जब सास ने बहू से पूछा कि अगर मैं गड्ढे में बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?
एक बार जीतो की सास ने उससे पूछा, बहु फ़र्ज़ करो अगर तुम पलंग पर बैठी हो और मैं भी उस पलंग पर आकर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?
जीतो: सासू माँ मैं वहां से उठ कर सोफे पर बैठ जाऊँगी।
सास: अगर मैं भी सोफे पर आकर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?
जीतो: जी मैं फर्श पर चटाई बिछा कर उस पर बैठ जाऊँगी।
सास: अगर मैं भी चटाई पर आकर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?
जीतो: जी मैं ज़मीन पर बैठ जाउंगी।
सास: अगर मैं भी ज़मीन पर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?
जीतो: जी मैं ज़मीन में गड्ढा खोद कर उसमे बैठ जाऊँगी।
सास: अगर मैं भी गड्ढे में बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?
जीतो: जी मैं ऊपर से मिटटी डाल दूंगी।












Click it and Unblock the Notifications