रजनीकांत केबीसी के सेट पर

रजनीकांत केबीसी के सेट पर

करोड़ों प्रशंसकों की फरमाइश आने के बाद सुपरस्टार रजनीकांत को अपने सुपरहिट
टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में भाग लेने
का न्योता भेजा, और रजनीकांत ने
भी प्रशंसकों का दिल रखने के लिए हामी भर

दी...अंततः वह महान दिन आ गया, जब अमिताभ

बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर हॉटसीट

पर बैठे रजनीकांत के सामने थे...कई मिनट तक तालियां गूंजती रहीं, और
आखिरकार अमिताभ बच्चन ने कहा, "कम्प्यूटर
जी, हमारे पसंदीदा सुपरस्टार रजनीकांत जी के
लिए पहला सवाल पेश किया जाए..."

कम्प्यूटर से तुरंत आवाज़ आई, "मैं लाइफलाइन
का इस्तेमाल करना चाहता हूं..."

बच्‍चे के लिए बाबा की मदद

एक जोङे की शादी को कई साल हो गए पर उनको कोईबच्चा नहीं हुआ।
डॉक्टरों की मदद ली...पर व्यर्थ।
आखिरकार वे ईश्वर की मदद लेने के लिए एक साधु के पास पहुंचे।
साधु : बेटे, तुम बहुत ही सही समय पर आए हो।
मैं कुछ सालों के लिए तपस्या करने हिमालय पर्वत जा रहा हूं।
उस तपस्या के दौरान मैं एक दीपक जलाऊंगा जिससे तुम्हें अवश्य ही संतान प्राप्त होगी।
तपस्या खत्म करके जब साधु महाराज लौटे तब तक 15 साल बीत चुके थे। यह जानने के लिए कि उनके कोई संतान हुई
या नहीं, अगले ही दिन वे उस युगल के घर पहुंचे।
जैसे ही दरवाजा खुला तो साधु ने देखा कि लगभग एक दर्जन बच्चे आंगन में धमाचौकड़ी कर रहे हैं और हैरान-परेशान
सी मां उनके बीच खड़ी हुई है।
साधु : क्या ये सब तुम्हारे ही बच्चे हैं?
महिला : हां।
साधु : प्रभु को कोटि-कोटि धन्यवाद। मेरी तपस्या सफल
हुई। अच्छा यह बताओ, तुम्हारे पति दिखाई नहीं दे रहे, कहां गए हैं?
महिला : हिमालय पर्वत।
साधु : हिमालय पर्वत! क्यों?
महिला : जो दीपक आपने जलाया था, उसे बुझाने के लिए.....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+