बाकी के 99 रूपये कहां हैं
बाकी के 99 रूपये कहां हैं
एक मंत्री जी भाषण दे रहे थे, उसमें उन्होंने एक कहानी सुनाई...
एक व्यक्ति के तीन बेटे थे... उसने तीनों को 100-100 रुपये दिए, और ऐसी वस्तु लाने को कहा जिससे कमरा पूरी तरह भर जाये!
पहला पुत्र 100 रुपये की घास लाया...पर कमरा पूरी तरह नहीं भरा!
दूसरा पुत्र 100 रुपये की कपास लाया... उससे भी कमरा पूरी तरह नहीं भरा!
तीसरा पुत्र 1 रुपये की मोमबत्ती लाया... और उससे पूरा कमरा प्रकाशित हो गया!
आगे उस मंत्री ने कहा... हमारे राहुल जी उस तीसरे पुत्र की तरह हैं! जिस दिन से राजनीति में आये हैं उस दिन से हमारा देश उज्जवल प्रकाश और समृद्धि से जगमगा रहा है...
तभी पीछे से अन्ना की आवाज़ आई... "बाकी के 99 रुपये कहा है?!"
जज साहब मुझे तलाक चाहिए
एक बार एक जज ने महिला से पूछा, "आप अपने पति से तलाक क्यों लेना चाहती है?"
सवाल सुन महिला ने जवाब दिया, "जज साहब यह मेरा पति रात को दो बजे घर आया, इसने बुरी तरह शराब पी रखी थी तो मैंने इसके जूते उतारे, कपड़े बदलवाए, खाना खिलाया, सुलाने लगी तो यह मुझसे बोला, "तुम मुझे इतना प्यार करती हो रंजना?"
यह सुन जज ने कहा, "लेकिन यह तो तलाक की कोई वजह नही हुई!"
जज की बात सुन महिला जवाब देती है, "बिल्कुल है जज साहब क्योंकि मेरा नाम रंजना नही, निर्मला है!"
मैं साधू क्यों बनता
एक बार एक आदमी एक साधू के पास जाता है और कहता है," मैं मेरी से बीवी बहुत परेशान हूँ कृपा कर के कोई उपाय बताइए!"
यह सुन साधू को गुस्सा आ जाता है और वह उस आदमी से कहता है, " मूर्ख, अगर मेरे पास कोई उपाय होता तो मैं साधू क्यों बनता!"
दोपहिया वाहनों की पार्किंग
संता एक बार अपने ऑटो से एक पहिया निकालने में जुटा हुआ था कि तभी बंता वहां आ जाता है और संता से सवाल करता है!
बंता: "अरें संता ये ऑटो का टायर क्यों निकाल रहे हो?"
यह सुन संता जवाब देता है, "तुम्हे दिखाई नहीं देता क्या वहां बोर्ड में क्या लिखा है? पार्किंग केवल दोपहिया वाहनों के लिए है!"












Click it and Unblock the Notifications