जब संता ने दिखाई अपनी कुंडली
संता और ज्योतिषी
ज्योतिषी- तेरा नाम संता है
संता - जी
ज्योतिषी- तेरा एक लड़का है, तूने अभी 5 किलो गेहूं खरीदे हैं।
संता- आप तो अंतरयामी हो
ज्योतिषी- गधे, अगली बार कुंडली लाना राशन कार्ड नही।
संता और डॉक्टर
संता- डॉक्टर साहब, जब मैं चाय पीता हूं, मेरी आंख में बहुत दर्द होता है।
डॉक्टर- कल से चाय पीते समय कप में से चम्मच निकाल लेना..।
मुर्गी ने की बाज से शादी
एक मुर्गी ने बाज से शादी कर ली।
शादी के बाद एक मुर्गे ने मुर्गी से कहा- हम क्या मर गए थे जो तूने इस बाज से शादी कर ली?
मुर्गी बोली- शादी तो मैं तुमसे ही करना चाहती थी पर पिताजी की जिद थी कि लड़का एयरफोर्स में हो..!
संता की पत्नी
संता सालों बाद बंता से मिला। पता चला दोनों की शादी हो गयी।
संता- कैसी है तेरी बीवी
बंता- स्वर्ग की अप्सरा है।
संता- मेरी तो अभी जिंदा है।
संता और बंता
संता क्लास में हंस रहा था।
बंता (संता से)- चुप कर!
संता (बंता से)- क्यों? तू कौन है?
बंता- मैं मॉनीटर हूं!
ता - मैं सीपीयू हूं.. अब बोल?












Click it and Unblock the Notifications