टाइम पूछकर कहां गया आदमी

टाइम पूछकर कहां गया आदमी

एक आदमी एक नाई की दुकान में घुसा और पूछा - भाई, बाल कटवाने हैं, कितना समय लगेगा? दुकान में पहले ही भीड़ थी सो नाई बोला - लगभग तीन घंटे। आदमी यह सुनकर वापस चला गया।
तीन-चार दिन बाद वही आदमी फिर आया और उसने फिर पूछा- बाल कटवाने हैं, कितना समय लगेगा? नाई ने ग्राहकों को देखकर अंदाजे से बताया- दो घंटे तो लग जायेंगे। आदमी फिर वापस चला गया।
तीन-चार दिन बाद फिर वही आदमी आया और नाई के बताने पर कि अभी एक-डेढ़ घंटा लगेगा, फिर वापस चला गया।
अगली बार जब फिर से वही आदमी आया और टाइम पूछकर वापस जाने लगा तो नाई ने अपने सहायक से कहा- मुन्ना, ये आदमी हर बार कितना समय लगेगा पूछकर चला जाता है, कभी बाल कटवाने लौटकर नहीं आया। जरा देख तो ये आखिर कहां जाता है।
थोड़ी देर बाद मुन्ना मुस्कुराता हुआ वापस लौटा। नाई ने पूछा- क्या हुआ, आखिर कहां गया वह आदमी?
मुन्ना- आपके घर।

एक वकील और पति

वकील- तलाक करवाने के 50,000/- रूपये लगेंगे!
पति- पागल हो क्या? पंडित जी ने 1,100/- रूपये में शादी करवाई थी!
वकील-देख लिया न सस्ते काम का नतीजा!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+