JOKES: पत्नी- सुना है कि जन्नत में पति के साथ पत्नी को नहीं रहने देते?
हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप यकीनन हंस पड़ेंगे।

1-भिखारी- ऐ भाई एक रुपया दे दे, तीन दिन से भूखा हूं।
राहगीर- तीन दिन से भूखा है तो एक रुपए का क्या करेगा?
भिखारी- वजन तोलूंगा कितना घटा है।
2-संता- मेरी सास को कुत्ते ने काट लिया।
बंता- ये तो बहुत बुरा हुआ।
संता- हां, बेचारा कुत्ता तड़प-तड़प कर मर गया।
पप्पू- डॉक्टर चश्मा लगने के बाद मैं पढ़ तो सकूंगा ना?
डॉक्टर- हां बिल्कुल
पप्पू- फिर ठीक है डॉक्टर, नहीं तो अनपढ़ आदमी
की जिंदगी भी कोई जिंदगी है
3-पप्पू : मैं उस लडकी से शादी करुंगा,
जो मेहनती हो,
सादगी से रहती हो,
घर को संवारकर रखती हो,
आज्ञाकारी हो।
प्रेमिका: मेरे घर आ जाना,
ये सारे गुण मेरी नौकरानी में है।
4- पत्नी- सुना है कि जन्नत में पति के साथ पत्नी को नहीं रहने देते?
पति- बिल्कुल सही सुना है आपने!
पत्नी- ऐसा क्यों.?
पति- अरे पगली इसलिए तो उसे...
जन्नत कहते हैं.!!
(Disclaimer: यहां दिए गए चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे कंटेट से लिए गए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन कराना है। किसी जाति, धर्म,नाम या नस्ल के आधार पर किसी को अपमान करना या उपहास उड़ाना हमारा उद्देश्य नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications