JOKES:पत्नी के सेल्फ कंट्रोल पर फिदा हुआ पति, लेकिन फिर हुआ ये हाल

मरीज- ऑपरेशन सही से करियेगा।
डॉक्टर- ऐसा क्यों कहा?
मरीज- क्योंकि सर्जन और विसर्जन में थोड़ा सा ही फर्क है।
यदि ऑपरेशन सही से हो गया तो आप सर्जन और यदि आपका हाथ हिल गया तो फिर मेरा विसर्जन।
2-
पति: सेल्फ कंट्रोल करना तो कोई तुमसे सीखे।
पत्नी: वह तो है लेकिन किस बात पर?
पति: शरीर में इतनी शुगर है लेकिन मजाल है, कभी जुबान पर आने दो।
3-
पप्पू- पापा मुझे एक लड़की पसंद है, मैं उससे शादी करना चाहता हूं...!
पापा- क्या वो भी तुझे पसंद करती है....?
पप्पू- हां, वो भी मुझे पसंद करती है और शादी करना चाहती है...!
पापा- जिस लड़की की पसंद ऐसी हो, मैं उसे अपनी बहू कभी नहीं बना सकता...!
JOKES: महिला टीचर नें तोड़ा ट्रैफिक सिग्नल, पुलिसवाले ने दी मजेदार सजा
4-
पति- कमर में बहुत दर्द है।
जरा मिश्रा जी के घर से आयोडेक्स ले आओ।
पत्नी- अरे वो नहीं देंगे, बहुत कंजूस हैं।
पति - हां हैं तो खानदानी कंजूस हैं,
पता नहीं इतने पैसे लेकर कहां जाएंगे।
मर जाएंगे यूं ही, ऐसा करो अलमारी से तुम
अपनी ही निकाल लो, दर्द कुछ ज्यादा ही है।
(Disclaimer: यहां दिए गए चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे कंटेट से लिए गए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन कराना है। किसी जाति, धर्म,नाम या नस्ल के आधार पर किसी को अपमान करना या उपहास उड़ाना हमारा उद्देश्य नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications