JOKES: महिला टीचर नें तोड़ा ट्रैफिक सिग्नल, पुलिसवाले ने दी मजेदार सजा
JOKES
1-
पति- अगर मेरी शादी किसी चुड़ैल से भी हो जाती,
तो मैं इतना परेशान नहीं होता जितना तुम्हारे साथ हूं
पत्नी- आप भी न ! खून के रिश्तों में शादी कहां होती है।

बीवी- जी, लड़कों का कॉमनसेंस बिलकुल जीरो होता है।
संता- क्यूं?
बीवी- अब देखो ना जेंटस टॉयलेट में लिख कर आएंगे "शालू आई लव यू"
अब क्या शालू वहां पढ़ने जाएगी?
बेवकूफ लड़के।
3-
राजू नया कलर टीवी लाया और पानी में डुबाने लगा।
पंकज ने पूछा, ये तुम क्या कर रहे हो?
राजू : चेक कर रहा था कि रंग तो नहीं निकल रहा, अभी गारंटी में है।
JOKES: संता घबराया हुआ पुलिस स्टेशन जा रहा था...
4-
एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया
पुलिसवाला- रुको !!
औरत- मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं
पुलिसवाला- अहा! इस दिन के इंतज़ार में तो मैं कई सालों से था,
चलो, अब लिखो मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नही तोडूंगी, 100 बार
(Disclaimer: यहां दिए गए चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे कंटेट से लिए गए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन कराना है। किसी जाति, धर्म,नाम या नस्ल के आधार पर किसी को अपमान करना या उपहास उड़ाना हमारा उद्देश्य नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications