JOKES: जब संतू ने पत्नी को भेज दी प्रेमिका के लिए लिखी चिट्ठी
बंतू अपने दोस्त संतू से- यार कल मैंने देखा कि भाभी तुझे पीट रही थी, ऐसा क्या हो गया?
संतू- क्या बताऊँ यार सरकारी कार्यालय में काम करते-करते मेरा दिमाग खराब हो गया है।
बंतू-क्यों, हुआ क्या?
संतू-क्या बताऊं यार कल गर्लफ्रैंड को मैंने लव-लेटर लिखा था लेकिन उसकी प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्नी को भी भेज दी..

पति- मुझे अलादीन का चिराग मिला...
पत्नी- वाह, क्या काम कहा आपने उसे, क्या मांगा ?
पति- मैंने कहा की वो तुम्हारी अक्ल को दस गुना कर दे.
पत्नी- वाह... कितने अच्छे हैं आप, उसने क्या जवाब दिया?
पति- उसका जवाब था कि जीरो में गुणा करने पर जीरो ही आता है...












Click it and Unblock the Notifications