JOKES: जब 10 बजते ही पेड़ की डाल पर चढ़ गई लड़की...
JOKES: जब 10 बजते ही पेड़ की डाल पर चढ़ गई लड़की...
एक लड़की रोज सुबह 10 बजे पेड़ की डाल पर बैठ जाती और शाम को 5 बजे उतर जाती...
ये देख संतू ने पास के दुकानदार से पूछा कि ये क्या मामला है?
दुकानदार- ये एमबीए करके बेरोजगार है... तो खुद को ब्रांच मैनेजर समझती है..

मास्टर जी पप्पू से- मान लो.. पप्पू मैंने तुम्हें तुम्हें 10 लड्डू दिए..
पप्पू- आपने तो मुझे एक भी लड्डू नहीं दिया..
मास्टर जी- अरे मान लो, मानने में क्या जाता है...
पप्पू- ठीक है.
मास्टर- उसमें से 5 तुमने मुझे वापस दे दिए... अब बताओ तुम्हारे पास कितने लड्डू बचे?
पप्पू- 20 लड्डू बचे..
मास्टर- पागल हो, 20 कैसे बचेंगे..
पप्पू- अरे मास्टर जी, मानना ही तो है... मान लीजिए ना, मानने में आपका क्या जाता है।












Click it and Unblock the Notifications