JOKES: कोरोना के इस दौर में ऐसे तय हो रहे रिश्ते, मजेदार चुटकुला
JOKES: कोरोना के इस दौर में ऐसे तय हो रहे रिश्ते, मजेदार चुटकुला

लड़के वाले - बिटिया के बारे में कुछ बताइये..
लड़की वाले - बहुत ही गुणी है हमारी बिटिया, ऑक्सीजन लेवल 98 रहा है हमेशा.. वैक्सीन डोज़ भी लग गया है..
सिलाई कड़ाही सब जानती है - देखिए यह अलग अलग वराइयटी के मास्क खुद बनाएँ हैं..
और खाना पकाना तो जादू है - इसके हाथ का काढ़ा मानो अमृत! सारी इम्यूनिटी बूस्टर रेसिपी आती हैं..
ये Fabiflu खाइये ना, अपने हाथों से ब्लैक में ख़रीद कर लायी है..
😁
लड़के वाले- भई आपकी बिटिया तो वाकई सर्वगुण सम्पन्न है, हमारी तरफ़ से रिश्ता पक्का..
🤩
लड़की वाले- तो ये लीजिये, इसी बात पर Limcee से मुँह मीठा कीजिये..
😇
लड़की वाले- जी आपकी कोई डिमांड..?
☺️
लड़के वाले - हम दहेज-वहेज के सख़्त ख़िलाफ़ हैं, बहू को एक जोड़ी ऑक्सीजन सिलिंडर और एक ऑक्सीजन Concentrator के साथ भेज दीजिये बस..
😇
लड़के वाले - बारात ठीक आठ बजे पहुँच जाएगी, पर हम आपसे एक बात कहना तो भूल ही गए..
लड़की वाले - वो क्या!
लड़के वाले - अरे-अरे घबराइए नहीं, हमें कुछ नहीं चाहिए, हम बस इतना चाहते हैं कि आप बारातियों का स्वागत Remdesivir से करें..
लड़की वाले - ओहहो Remdesivir ! हमें क्या मालूम था कि आपको भी Remdesivir Prescribed है, ये लीजिये... Remdesivir.
दूल्हा पक्ष के पहला रिश्तेदार दूसरे से- इन्तज़ाम आलीशान किया है यार जनवासे का, बहुत ऊँची पहुँच और पैसे वाली पार्टी लग रही है..
दूसरा रिश्तेदार - सही कह रहे हैं भाईसाहब, बारात के ठहरने के लिए शहर के 5 स्टार हॉस्पिटल में 5 आईसीयू और 15 ऑक्सीजन बेड बुक करवाना मामूली बात नहीं होती..
हँसो-हँसाओ.. Zincovit खाओ...












Click it and Unblock the Notifications