JOKES: कुत्ते को झटपते देख पति ने पत्नी को गोद में उठाया, वो समझ बैठी कुछ और..
JOKES: पति ने पत्नी को गोद में उठाया, वो समझ बैठी कुछ और..
JOKES: कुत्ते को झटपते देख पति ने पत्नी को गोद में उठाया, वो समझ बैठी कुछ और..

रमन अपनी पत्नी के साथ बाग में टहल रहा था..
अचानक एक बड़ा सा कुत्ता उनकी तरफ झपटा, तो रमन को लगा कि ये उन्हें काट लेगा। बचने का कोई रास्ता ना देख रमन ने अपनी पत्नी को गोद में उठा लिया.
कुत्ता बिलकुल नजदीक आकर रुका, कुछ देर तो भौंका और फिर पीछे की तरफ भाग गया।
पति ने चैन की सांस ली और इस उम्मीद में पत्नी को गोद से उतारा कि वो उसके प्यार के लिए तारीफ करेगी, उसे गले लगाएगी..
तभी उसकी बीवी चिल्लाई और थप्पड़ जड़ते हुए बोली- मैंने आज तक लोगों को कुत्ते को भगाने के लिए पत्थर या डंडा फेंकते तो देखा था.. ऐसा आदमी पहली बार देखा जो कुत्ते को भगाने के लिए अपनी बीवी को ही फेंकने के लिए तैयार था... :-)












Click it and Unblock the Notifications