JOKES: पत्नी के मुंह में गया मच्छर, पति ने बताया ऐसा उपाय कि जमकर हुई कुटाई
JOKES: स्वास्थ्य के लिहाज से हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से लोग स्वस्थ रहते हैं। भाग दौड़ भरी जिंदगी के चलते लोगों का हंसना अब गायब ही हो रहा है।

JOKES: स्वास्थ्य के लिहाज से हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से लोग स्वस्थ रहते हैं। भाग दौड़ भरी जिंदगी के चलते लोगों का हंसना अब गायब ही हो रहा है। हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं, इससे आप हंस-हंस के लोटपोट हो जाएंगे।
1. संता ने नाई की दुकान खोली।
बंता एक दिन संता की दुकान पर शेविंग कराने आया।
संता ने बंता से पूछा- मूछ रखनी हैं, क्या ?
बंता- हां
संता , बंता की मूछ काट के बोला- ले रख ले, जहां तुझे रखनी हैं।
2. पत्नी- सुनो मेरे मुहं में मच्छर चला गया, अब क्या करूं...?
पति - पगली ऑल आउट पी ले..
छह सेकंड में काम शुरू...!
फिर पति की जमकर हुई कुटाई
3. पति शाम को बहुत उदास होकर घर लौटा।
पत्नी- क्या हुआ जी...?
पति- आज हमारे ऑफिस की बिल्डिंग गिर गई और सारे लोग मर गए।
पत्नी- तो आप कैसे बचे...?
पति- मैं सिगरेट पीने बाहर गया हुआ था।
पत्नी- चलो शुक्र है भगवान का।
थोड़ी देर में ही टीवी पर खबर आने लगी कि सरकार ने सभी मृतकों के परिवार वालों को 1-1 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है।
पत्नी गुस्से में - ना जाने तुम्हारी ये सिगरेट की आदत कब छूटेगी।
4. एक बार एक दामाद शराब पी कर घर लौटा।
फिर ससुराल वालों से बचने के लिए चुपचाप लैपटॉप खोल कर काम करने लगा।
ससुर- आज फिर पी के आए हैं?
दामाद- नहीं।
ससुर- तो, सूटकेस खोल के क्या रेडियो स्टेशन लगा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Jokes: मूड खराब है तो पढ़िए ये गुदगुदाने वाले जोक्स












Click it and Unblock the Notifications