Jokes: मूड खराब है तो पढ़िए ये गुदगुदाने वाले जोक्स
हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप यकीनन हंस पड़ेंगे।

1- पत्नी- सुना है स्वर्ग में पति के साथ पत्नी को नहीं रहने देते...!
पति- सही सुना है, इसलिए तो उस जगह को स्वर्ग कहते हैं...!
2-गुरु जी- बस इरादे बुलंद होने चाहिये, पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है।
लड़का- मैं तो लोहे से भी पानी निकाल सकता हूं!
गुरु जी- कैसे...?
लड़का- हैंडपंप से...!!!
3- पत्नी- ये ट्रेन चल क्यों नहीं रही.
पति- अरे भारी वर्षा की वजह से ट्रेन लेट है.
पत्नी- वर्षा इतनी भारी है, तो वर्षा को ट्रेन से उतार क्यों नहीं देते?
4- गोलू अपनी मोटी बीवी से- जरा ये बताओ,
तड़प-तड़प कर मरना अच्छा होता है या जल्दी मरना अच्छा होता है।
बीवी- जल्दी मरना अच्छा होता है।
गोलू- तो एक काम कर, अपना दूसरा पांव भी मेरे उपर रख दे।
(Disclaimer: यहां दिए गए चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे कंटेट से लिए गए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन कराना है। किसी जाति, धर्म,नाम या नस्ल के आधार पर किसी को अपमान करना या उपहास उड़ाना हमारा उद्देश्य नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications