दहेज में कार नहीं पेट्रोल दो
दहेज में कार नहीं पेट्रोल दो
लड़की वाले- वैसे आप दहेज में सोने और चांदी के अलावा कौन सी कार लेंगे?
लड़के वाले- ना ना इन सब चीजों की टेंशन आप न लो, आपकी बेटी के लिए कार हम खरीद देंगे, बस आप पेट्रोल भरवाते रहना।
चीता और चूहा
जंगल में एक चीता बीड़ी पी रहा था। तभी एक चूहा वहां पर आया और बोला भाई, नशा करना छोड़ दो। आओ मेरे साथ और देखो जंगल कितना सुन्दर है!
चीते ने बीड़ी फेंक दी और चूहे के पीछे चल दिया। आगे चलकर एक हाथी मिला जो कोकीन ले रहा था। चूहे ने हाथी से कहा भाई, नशा करना बुरी बात है। आओ मैं तुम्हें दिखाता हूं कि हमारा जंगल कितना सुन्दर है। हाथी भी कोकीन फेंक कर चूहे के पीछे-पीछे चल दिया।
आगे चले तो देखा एक शेर व्हिस्की का पेग मारने जा रहा है। चूहे ने शेर को भी ज्ञान दिया। चूहे की बात सुनकर शेर ने पेग रखा। फिर उस को चार-पांच चांटे जड़ दिए।
हाथी को गुस्सा आ गया क्यों मारा उसे? शेर ने कहा इस साले ने कल भी भांग पीकर मुझे 3 घंटे जंगल में घुमाया था।
संता और उसकी पत्नी
एक रात संता की बीवी के दांत में बहुत तेज दर्द हो रहा था, बेचारी रो रही थी।
संता-अगर ये मेरा दांत होता तो मैंने उसे कब का खींच कर निकाल दिया होता।
बीवी-अगर ये तुम्हारा दांत होता तो मैंने भी उसे कब का खींचकर निकाल दिया होता!
शास्त्रीय संगीत और डिस्को
प्रश्न- शास्त्रीय संगीत और डिस्को संगीत में क्या अंतर है ?
उत्तर- शास्त्रीय संगीत के श्रोताओं के सिर हिलने लगते हैं, डिस्को संगीत के श्रोताओं के पैर हिलने लगते हैं।
कैमरा और महंगाई
पिता (पुत्र से)- एक जमाना था जब मैं सिर्फ 10 रुपए में ही किराना, दूध, सब्जी और नाश्ता लेकर आता था।
पुत्र (पिता से)- अब संभव नहीं है पिताजी क्योंकि अब वहां सीसीटीवी कैमरा लगा होता है!
शेर और शेरनी
शेर शेरनी का चुम्बन लेने लगा तो शेरनी ने रोक दिया और इधर-उधर देखने लगी।
शेर- क्या हुआ ?
शेरनी- देख रही हूं कहीं आसपास डिस्कवरी वाले तो नहीं हैं.. !!!


Click it and Unblock the Notifications
