कौन सा-ला ऐसा कहता है
संता ने पूछा कि पिज्जा कैसे बनायें
एक बार संता पिज़्ज़ा हट पर फ़ोन करता है और कहता है;
संता: हैलो क्या आप पिज़्ज़ा हट से बोल रहे हैं!
मैनेजर: जी बताइये सर मैं आपकी क्या सहायता कर सकता हूँ!
संता: भाई मैं बता तो दूं पर आप मेरी वह सहायता करेंगे नहीं!
मैनेजर: नहीं सर आप बताइये तो सही मैं आपकी पूरी पूरी सहायता करूँगा!
संता: तो फिर बता कि मैं घर पर पिज़्ज़ा कैसे बनाऊँ?
कौन सा-ला ऐसा कहता है
एक बार अदालत में किसी मुक़दमे को लेकर दो वकीलों के बीच जिरह हो रही होती जो कि बाद में लड़ाई में तब्दील हो जाती है और बात गाली गलौच तक पहुँच जाती है, माहौल को गर्म होता देख जज कड़क आवाज़ में एक वकील से कहता है, " सुनो अब तुम अपनी हदें पार कर रहे हो जिसके चलते तुम्हे अदालत से निकाला जा सकता है!"
यह सुन गुस्से से भरा वकील पलट कर जज से सवाल करता है, " कौन साला ऐसा कहता है?"
वकील कि बात सुन जज भड़क जाता है और धमकी भरे लहज़े में वकील से कहता है,"तुम ने मुझे साला बोला?"
जज कि बात सुन वकील कहता है, "नही मी लॉर्ड, मैं तो बस यह पूछ रहा था कि कौनसा लॉ ऐसा कहता है?"
आपको आराम की जरूरत है
बातुनी महिला डॉक्टर के पास चेकअप करवाने जाती है!
डॉक्टर (महिला से)- आपको कोई तकलीफ नही है बस आराम की जरूरत है!
महिला (डॉक्टर से)- लेकिन आपने मेरी जुबान तो देखी ही नही!
डॉक्टर- उसे भी आराम की जरूरत है!












Click it and Unblock the Notifications