प्यार और इश्क में फर्क
प्यार और इश्क में फर्क
एक बार शिक्षिका ने क्लास में बच्चों कि समझदारी जानने के लिए पूछा;
शिक्षिका: बताओ बच्चो,कि इश्क और प्यार में क्या फर्क है?
इस से पहले कि कोई बच्चा कुछ बोलता पप्पू खड़ा हुआ और बोला;
पप्पू: मैडम प्यार वो है जो आप अपनी बेटी से करती हो और इश्क वो है जो हम आपकी बेटी से करते है!
टीचर और बहादुर बच्चा
एक बार क्लास में मैडम ने बच्चों से एक सवाल पूछा;
मैडम: तुम सब में से सबसे बहादुर कौन है बच्चों?
मैडम का सवाल सुन के सारे बच्चों ने हाथ उठा दिए, यह देख मैडम ने एक और सवाल पूछा;
मैडम: अच्छा बताओ, अगर तुम्हारे स्कूल के सामने कोई बम रख दे तो तुम क्या करोगे?
मैडम का सवाल सुन पप्पू ने हाथ उठाया और बोला;
पप्पू: मैडम जी एक, दो मिनट देखेंगे अगर कोई ले जाता है तो ठीक है, नहीं तो स्टाफरूम में रख देंगे!
किस काम की सजा मिली बच्चे
शिक्षक के कक्षा में घुसते ही एक बच्चा बोला;
बच्चा: सर क्या आप मुझे उस काम की सजा देंगे जो मैंने किया ही नहीं?
शिक्षक: बिल्कुल नहीं, मैं ऐसा क्यों करूंगा रामू!
रामू: सर, मैं आज फिर होमवर्क करना भूल गया हूं!
गणित का टेस्ट
एक बार संता अपने बेटे पप्पू का गणित का टेस्ट ले रहा होता है;
संता: बेटा 5 के बाद क्या आता है?
पप्पू: 6, 7!
संता: वाह, मेरा बेटा तो बड़ा होशियार है, और 6, 7 के बाद क्या आता है?
पप्पू: 8, 9, 10!
संता: शाबाश, और उसके बाद क्या आता है?
पप्पू: गुलाम, बेगम, बादशाह!












Click it and Unblock the Notifications