कपड़े नहीं खिड़की गंदी है
कपड़े नहीं खिड़की गंदी है
एक नवविवाहित जोड़ा शादी के बाद रहने के लिए शहर में आया!
वहां उन्होंने एक कमरा लिया और नए पड़ोसियों के साथ रहने लगे, एक सुबह महिला ने देखा कि उनकी पड़ोसन ने कपड़े धोकर बाहर सुखाने के लिए डाले है!
उसने कपड़ों की तरफ देखा और कहा, लगता है इसे कपड़े साफ करना नही आते देखो कितने गंदे रखे हैं, उसे कपड़े धोने का अच्छा साबुन इस्तेमाल करना चाहिए?
उसके पति ने भी देखा और उस वक्त चुप ही रहा!
इसके बाद लगातार दो तीन सप्ताह तक वह महिला उसी प्रकार उस महिला के बारे में बोलती रही! फिर एक महीने बाद एक सुबह जब महिला ने देखा तो हैरानी के साथ अपने पति से कहने लगी, देखो लगता है आज इसने अच्छे साबुन का इस्तेमाल किया है और अब इसे कपड़े धोने भी आ गए है, मुझे हैरानी है कि इसे ये सब किसने सिखाया होगा?
उसके पति ने कहा आज सुबह मैं जल्दी उठ गया था और मैंने अपने कमरे की खिड़कियां साफ की है!
अंदर का जानवर
पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा था।
पति- अब अगर तुमने एक शब्द भी और कहा तो मेरे अंदर का जानवर जाग जायेगा!
पत्नी- ठीक है, ठीक है तुम्हारे अंदर जो जानवर बैठा है उसे जाग जाने दो भला चूहे से भी कोई डरता है!












Click it and Unblock the Notifications