इंसान के पूर्वज बंदर

इंसान के पूर्वज बंदर

बच्चे ने मां से पूछा - मां, इंसान कैसे बना?
मां ने जवाब दिया - भगवान ने बनाया बेटा! भगवान ने सबसे पहले आदम और हव्वा को बनाया। उनके बच्चे हुए, फिर उनके बच्चों के बच्चे हुए और इस तरह इंसानों की संख्या बढ़ती गई।
शाम को यही प्रश्न बच्चे ने अपने पापा से किया...।
पापा ने जवाब दिया - इंसान बंदरों से पैदा हुआ है।
संशयग्रस्त बच्चा वापस अपनी मां के पास पहुंचा और पूछा - मां, यह कैसे संभव है? आप कहतीं हैं कि इंसान को भगवान ने बनाया जबकि पापा कहते हैं कि इंसान बंदरों से पैदा हुआ है।
मां ने जवाब दिया - सीधी सी बात है बेटा! पापा अपने पूर्वजों के बारे में बता रहे हैं और मैं अपने पूर्वजों के बारे में बता रही हूं...।

सास और बहू

एक सयानी सास ने नई-नई आई बहू से पूछा - "बहू, मान लो अगर तुम पलंग पर बैठी हो और मैं
भी उस पर आकर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी ?"
बहू - "तो मैं उठकर सोफे पर बैठ जाऊंगी।"
सास - "और अगर मैं भी आकर सोफे पर बैठ जाऊं तो क्या करोगी ?"
बहू - "तो मैं फर्श पर चटाई बिछाकर बैठ जाऊंगी."
सास - "और अगर मैं भी चटाई पर आ जाऊं तो फिर क्या करोगी ?"
बहू - "तो मैं जमीन पर बैठ जाऊंगी।"
सास मजे लेते हुए आगे बोली - "और मैं जमीन पर भी तुम्हारे बगल में बैठ गई तो क्या करोगी ?"
बहू (खीझ कर ) - "तो मैं जमीन में गड्ढा खोद कर उसमें बैठ जाऊंगी।"
सास - "और अगर मैं गड्ढे में भी आकर बैठ गई तो ?"
बहू - "तो मैं ऊपर से मिट्टी डालकर यह सिलसिला ही खत्म कर दूंगी ... !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+