एक शराबी बूढ़ी महिला

शराबी बूढ़ी महिला

एक बार एक बुज़ुर्ग महिला शराब की दुकान में जाती है और वहां बैठे हुए एक शराबी को समझाते हुए कहती है;
महिला: बेटा तुम्हे पता है शराब पीना बहुत ही बुरी बात है इस से तुम्हारी सेहत को कितना नुकसान हो सकता है!
उस महिला की बात सुन कर वह शराबी कहता है;
शराबी: माता जी बात तो आपकी सही है पर मैं क्या करूँ मैं तो अपनी परेशानियां भुलाने के लिए शराब पीता हूँ!
शराबी की बात सुन कर महिला फिर उसे समझाते हुए कहती है;
महिला : बेटा शराब पीने से परेशानी कैसे हल हो सकती है ज़रा मुझे भी समझाओ?
शराबी: तो ठीक है आप भी ज़रा एक पेग लगा कर देखो और अगर उसके बाद भी आप मुझे शराब छोड़ने के लिए कहेंगी तो मैं शराब पीना हमेशा के लिए छोड़ दूंगा!
शराबी की बात सुन महिला जवाब देती है;
महिला: ठीक है बेटा पर मेरी एक शर्त है, की तुम मेरे लिए शराब स्टील के गिलास मैं लाना, क्योंकि मैं नहीं चाहती की किसी को पता चले की मैं तुम्हारे साथ शराब पी रही हूँ!
शराबी उस महिला की बात मान जाता है और काउंटर पर जाकर वेटर से कहता है;
शराबी: मुझे एक पेग व्हिस्की दो स्टील के गिलास में डाल कर!
शराबी की बात सुन वेटर मुस्कुराता है और जवाब देता है;
वेटर: अच्छा तो वह शराबी बुढिया आज फिर आ गयी !

संता ने किया पशुओं का इलाज

एक बार संता के घोड़े को कब्ज़ हो जाती है तो वह जानवरों के डॉक्टर के पास जाता है और उस से कहता है;
संता: डॉक्टर साहब मेरे घोड़े को बहुत ही बुरी तरह से कब्ज़ हो गयी है, जिस वजह से वह ठीक तरह से शौच भी नहीं जा पा रहा है!
संता की बात सुन कर डॉक्टर उसे एक गोली देता है और कहता है;
डॉक्टर: यह लो यह पेट साफ़ करने की गोली है, तुम इसे पशुओं को दवाई देने वाली नली में रख कर इसका एक सिरा घोड़े के मुंह में डाल देना और दूसरी तरफ से फूंक मार देना ताकि गोली घोड़े के पेट में चली जाए, और कुछ देर बाद ही तुम देखोगे की घोड़े के शौच एकदम सामान्य हो जायेंगे और उसका पेट भी बिल्कुल साफ़ हो जाएगा!
डॉक्टर की बात सुन संता दवा लेकर घर चला जाता है!
कुछ देर बाद जब डॉक्टर अपने चिकित्सालय में बैठा होता है तो संता बदहवास सा अपना पेट पकडे डॉक्टर के पास आता है जिसे देख कर डॉक्टर उस से पूछता है!
डॉक्टर: अरे संता क्या हुआ तुम्हारी तो हालत बड़ी ही खराब लग रही है?
संता : अरे डॉक्टर साहब क्या बताऊँ ये सब घोड़े को दवाई देने के चक्कर में हो गया!
संता की बात सुन डॉक्टर हैरान सा होकर पूछता है;
डॉक्टर : वो कैसे?
संता: अरे डॉक्टर साहब आपने घोड़े को दवाई देने का जो तरीका बताया था, मैंने बिल्कुल वैसा ही किया बस किस्मत ही खराब थी की मेरे से पहले घोड़े ने फूँक मार दी!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+