मिस कॉल और मंदिर के बाहर चप्पल
सवाल: मंदिर के बाहर चप्पल रखने में और मिस कॉल देने में क्या कॉमन है?
जवाब: दोनों में डर लगा रहता है कि कोई उठा न ले।
लड़की देखने के बाद लड़के का बाप लड़की के पिता से बोला, 'और तो सब ठीक है लेकिन आपकी बेटी की उम्र 28 साल है और हमारे लड़के की उम्र 25 साल है।'
' तो क्या हुआ भाई साहब,' लड़की की मां बोली, 'बस तीन साल की तो बात है, दोनों की उम्र बराबर हो जाएगी।'
संता बंता पेड़ पर बैठे होते हैं। बंता गाना गाना शुरु कर देता है। चार-पांच गाने गाने के बाद वह थोड़ा चुप होता है और फिर चमगादड़ की तरह उलटा लटक कर फिर गाना शुरु कर देता है।
संता : ये तू क्या कर रहा है ?
बंता : यार पहले साइड ए के गाने गा रहा था। अब साइड बी के गाने गा रहा हूं।













Click it and Unblock the Notifications