कुंडली मिली है, character तो मिलना ही था

शादी के मंडप में लड़का लड़की से बोला – मेरे 10 लड़कियों के साथ प्रेम-सम्बन्ध रहे हैं।
लड़की बोलीः मुझे पूरा यकीन था।
आखिर जब कुंडली मिली है तो character तो मिलना ही था!
मेरे और मेरे पति के बीच बराबर का बंटवारा
एक महिला अपनी सहेली से बात कर रही थीः तलाक के बाद मेरे और मेरे पति के बीच में बराबर-बराबर का बंटवारा हो गया हैं। दो बच्चे मेरे पास रह गए और दो उनके पास।
सहेली ने पूछाः और जायदाद का क्या हुआ?
महिला ने कहाः उसका भी बराबर-बराबर बंटवारा हो गया। आधी मेरे वकील के पास पहुंच गई, आधी उनके वकील के पास !!!”
मुझे अपने पति की तलाश
एक पार्टी में एक औरत ने अपने पास खड़ी औरत से पूछाः वह सुन्दर सी लड़की किधर गई जो शराब बांट रही थी ?
तो क्या आपको शराब पिना हैः उस औरत ने पूछा।
नहीं, मुझे अपने पति की तलाश है।












Click it and Unblock the Notifications