लज्जा नहीं आयी...

मुन्ना भाई और सर्किट कब्रिस्तान में बैठकर बातें कर रहे थे।
मुन्ना भाई : हे सर्किट, देखो ये मुर्दे कितने आराम से अपनी कब्रों में सोते हैं।
ये सुनते ही.. सारे मुर्दे उठ खड़े हुए और बोले- क्यूं ना सोएं ये जगह हमने अपनी जान देकर हासिल की है..!
एक जापानी पर्यटक भारत की सैर पर आया। एयरपोर्ट से होटल तक जाने के लिए उसने टैक्सी किराए पर ली। रास्ते में यात्रा के दौरान एक होण्डा बगल से गुजर गई। जापानी ने उत्तेजित होकर खिड़की से सिर निकाला और चिल्लाया, होण्डा, वेरी फास्ट! मेड इन जापान!
कुछ देर बाद एक टोयटा तेजी से टैक्सी के पास से गुजरी, जापानी फिर बाहर झुका और चिल्लाया, टोयटा, वेरी फास्ट! मेड इन जापान!
टैक्सी चालक थोड़ा गुस्से में आ गया, मगर वह चुप रहा। इस तरह कई कारें गुजरती रहीं।
आखिरकार टैक्सी होटल तक पहुंच गई। किराया 1000 रूपए बना। जापानी चीखा, क्या? इतना ज्यादा!
अब टैक्सी चालक के चिल्लाने की बारी थी, मीटर, वेरी फास्ट! मेड इन इंडिया!












Click it and Unblock the Notifications