बीवी की चोरी हो गई ..
संता ने एक सपना देखा कि उसकी पत्नी को चोर ले गए। अगले दिन उसने एक बैंक में खाता खोला।
बंता ने खाता खोलने का कारण पूछा।
संता ने कहा : क्योंकि बैंक का स्लोगन था, हम आपके सपनों को साकार करते हैं।
गीता : मेरे पति महीने के शुरू में घर चलाने के लिए पैसे दे देते हैं। बाद में एक फूटी कौड़ी भी नहीं देते।
सीता : ' अगर बाद में और पैसों की जरूरत पड़ जाए , तो तुम क्या करती हो ?'
गीता : ' मैं किसी बात पर नाराज होकर धमकी दे देती हूं कि मैं मायके जा रही हूं। यह सुनते ही वह मुझे एक तरफ का किराया दे देते हैं। '
संता : अगर किसी को बिना दांतों वाला कुत्ता काटे , तो क्या इलाज करने का ?'
बंता : सिंपल , रोगी को बिना सूई का इंजेक्शन लगाने का...













Click it and Unblock the Notifications