भारतीय सेना की पृष्ठभूमि पर बनी है 'शौर्य'
यदि आप कुछ लीक से हटकर देखने के शौकीन हैं तो शायद फिल्म शौर्य आपको भाए. भारतीय सेना की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म की कहानी चार किरदारों के इर्दगिर्द घूमती है. इन चार लोगों के साथ एक लड़की भी कहानी का अहम हिस्सा है. शौर्य और पराक्रम के बीच इनके जीवन को भी एक बड़ी उथल-पुथल का सामना करना पड़ता है जो उनके आने वाले जीवन को हमेशा के लिए बदल देता है. समर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राहुल बोस और केके मेनन का शानदार अभिनय देखने को मिलेगा. मिनिषा लांबा भी एक अहम भूमिका हैं. फिल्म का संगीत दिया है अदनान सामी ने.












Click it and Unblock the Notifications