Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बॉलीवुड के चुटकुले

एक बार गुलशन ग्रोवर संत के प्रवचन सुनकर आया और आते ही अपनी बीवी को गोद में लेकर घूमने लगा.
पत्नी ने हैरान होकर पूछा: क्या बात है, आज बडे अच्छे मूड में हो.
गुलशन ग्रोवर: आज संत ने कहा कि अपने दुख और परेशानियों को खुद ही हंसते हुए उठाना चाहिए.

*****

वीरू नशे में जय से कहता हैः भगवान भी कमाल की चीजें बनाता है.
अब हमारे दिमाग की ही बात कर लो यह जन्म से ही 24 घंटे और साल के 365 दिन बिल्कुल ठीकठाक काम करता है.
जय: हां, बस शादी होते ही काम करना बंद कर देता है.

*****

वीरू ने बसंती को चिट्ठी लिखी कि जब से तुम मायके गई हो तुम्हारी बहुत याद आती है...
लेकिन मुझे जब तुम्हें देखना होता है तो मैं आंखे बंद कर लेता हूं और तुम्हारा दीदार हो जाता है.
...और जब तुम्हारी आवाज सुननी होती है तो गली के कुत्ते को जोर से पत्थर मारता हूं.

*****

जय वीरू से: तू बहुत दिन से नौकरी तलाश रहा है, जल्दी से अपना प्रार्थना पत्र हच कंपनी को भेज दे. बहुत अच्छी आफर दे रहे हैं.
वीरू: वहां क्या काम करना पडेगा.
जयः कुछ नहीं, उनका कुत्ता मर गया है और अब वे विज्ञापन में कुत्ते की जगह बंदर की तलाश कर रहे हैं.

*****

वीरू बसंती सेः आज मेरे सपने में सामने वाली पडोसन आई थी.
बसंतीः अकेले आई होगी.
वीरूः तुम्हें कैसे पता चला.
क्योंकि उसका पति तो मेरे सपने में आया था.

*****

एक दिन असरानी बाजार में अपनी बीवी को पीट रहा था.
इस पर उसके दोस्त ने कहाः तुम्हें शर्म नहीं आती भरे बाजार में बीवी को पीटते हुए. इसे अगर पीटना ही है तो घर जाकर पीटो.
असरानी बोलाः यह घर में मिलती ही कब है.

*****

बंटी बबली सेः तो पक्का है न हम रात एक बजे शहर छोडकर भाग जायेंगे, तुम लेट मत होना.
बबलीः चिंता मत करो, मेरे पति तो अभी से मेरा सामान बांधने लगे हुए हैं.

क्या आपके पास है कोई मजेदार चुटकुला?
यदि हां, तो उसे हमारे साथ साझा करें. बिना देर किए नीचे दिए बाक्स में अपने नाम, मेल आईडी और सिक्योरिटी कोड के साथ भेजिए...

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+