सारे इसी जेल में हैं!
जेल मे एक कैदी ने दूसरे कैदी से पूछा, "तुमसे कोई मिलने क्यों नहीं आता? क्या तुम्हारा कोई रिश्तेदार नहीं है?"
दूसरे कैदी ने जवाब मे कहा, " बहुत हैं पर सारे इसी जेल में हैं."
मालिक ने नौकर से कहा, " मैं बाजार जा रहा हूं तुम दुकान का ध्यान रखना, अगर कोई आर्डर दे तो उसे अच्छे से पूरा करना."
कुछ देर के बाद मालिक आया तो उसने नौकर से पूछा, "कोई आर्डर आया?"
नौकर ने कहा, "जी हां आया था, उसने आर्डर दिया कि दोनों हाथ ऊपर करके कोने में खड़े हो जाओ.
मैंने ऑर्डर मान लिया और वह पैसे की तिजोरी उठाकर चला गया."
सेठ ने अपने नौकर से कहा, "तूने आज मुझे नदी में डूबने से बचाया है, यह लो दस रूपए का नोट, पांच रूपए तुम रख लो और पांच मुझे लौटा दो."
मगर नौकर के पास लौटाने के लिए पैसे नही थे.
उनसे कहा, "सेठ जी, यहां तो कोई दुकान भी नहीं है कि नोट भुनाया जाए, आप इसे अपने ही पास रख लीजिए. जब दोबारा डूबें तो मुझे दस रूपए का नोट दे दीजिएगा."
क्या आपके पास है कोई मजेदार चुटकुला?
यदि हां, तो उसे हमारे साथ साझा करें. बिना देर किए नीचे दिए बाक्स में अपने नाम, मेल आईडी और सिक्योरिटी कोड के साथ भेजिए...


Click it and Unblock the Notifications
