सुभाष घई की 'ब्लैक एंड व्हाइट'
कालीचरण, कर्मा, सौदागर और किसना जैसी फिल्में बनाकर शो-मैन कहलाने वाले सुभाष घई इस बार लीक से हटकर एक गंभीर फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट लेकर आ रहे हैं. हमेशा बड़े बजट पर काम करने वाले घई ने इस बार नए कलाकारों को लेकर बहुत कम बजट में काम किया है. ब्लैक एंड व्हाइट में उन्होंने आतंकवाद जैसे संवेदनशील मुद्दे को नए दृष्टिकोण के साथ दिखाने का प्रयास किया है. फिल्म की कहानी नए अभिनेता अनुराग सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है. जो गुजरात के दंगों का शिकार है. अनिल कपूर ने दिल्ली के चांदनी चौक में रहने वाले उर्दू साहित्य के प्रोफेसर का किरदार निभाया है. वे अनुराग को अपने घर में शरण देते हैं बिना यह असलियत जाने कि उसे एक खतरनाक मिशन को अंजाम देने के लिए भेजा गया है... इस लीक से हटकर फिल्म के संगीत पर सुभाष घई ने खास मेहनत की है वे इस पर बीते एक साल से काम कर रहे हैं. फिल्म के नायक अनुराग एफटीआईआई से पास आउट हैं.












Click it and Unblock the Notifications