FACT CHECK: क्या कोरोना से मरने वालों को SDRF के तहत मिलेंगे 4 लाख रुपए, जानें इस दावे की सच्चाई

बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक मेसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि कोरोना से मरने वालों को केंद्र सरकार 4 लाख रुपए दे रही है।

नई दिल्ली, 30 मई। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक मेसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि कोरोना से मरने वालों को केंद्र सरकार 4 लाख रुपए दे रही है। मेसेज में कहा जा रहा है कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के प्रावधान के तहत कोरोना से मरने वालों को 4 लाख रुपए दिए जाएंगे। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने अपनी जांच-पड़ताल में इस खबर को झूठा पाया है।

FACT CHECK

पीआईबी ने इस खबर को लेकर लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है। पीआईबी ने कहा कि एसडीआरफ के अंतर्गत स्वीकृत मानदंडों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जिसके तहत कोरोना के कारण मृत्यु होने पर 4 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। मालूम हो कि पीआईबी सरकार से जुड़ी खबरों का जांच पड़ताल कर जनता तक सही खबर पहुंचाने काम करती है।

यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन की कमी पर राहत की खबर, जून में 12 करोड़ डोज होगीं उपलब्ध

दिल्ली सरकार ने किया मुआवजा देने का ऐलान
मालूम को कि दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन की कमी से जान गंवाने वाले कोरोना मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा तमिलनाडु सरकार ने भी कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया है।

Fact Check

दावा

YES

नतीजा

FAKE

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+