Vijay Rupani last selfie: विजय रूपाणी की ‘आखिरी सेल्फी' एयर इंडिया प्‍लेन क्रैश से पहले नहीं ली गई, जानें सच

Vijay Rupani last selfie: गुजरात के अहमदाबाद के मेघानी नगर में 12 जून 2025 को हुए एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट AI 171 हादसे में प्लेन में सवार 241 लोगों की जान चली गई, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। बताया गया कि वह लंदन में अपनी पत्नी और बेटी से मिलने जा रहे थे।

एयर इंडिया विमान हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक महिला यात्री की इन-फ्लाइट सेल्फी वायरल हो गई, जिसमें पीछे की सीट पर विजय रूपाणी दिख रहे हैं। इसे उनकी "आख़िरी फोटो" बताया जा रहा है। इस तस्वीर ने लोगों को भावुक कर दिया, लेकिन Oneindia Hindi Fact Check की जांच ने चौंकाने वाली सच्चाई सामने रख दी।

Vijay Rupani Last Selfie

क्या है वायरल फोटो की असली सच्चाई?

वनइंडिया हिंदी की फैक्ट-चेक टीम को इस तस्वीर को लेकर X (पूर्व में ट्विटर) यूज़र माजिद लाधानी की टिप्पणियां मिलीं, जिन्होंने दावा किया कि यह तस्वीर पुरानी है। माजिद भारतीय जनता पार्टी (BJP) दमण और दीव इकाई के मीडिया प्रमुख हैं।

उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जो लीना गोस्वामी नाम की महिला ने किया था। पोस्ट में उन्होंने बताया था कि तस्वीर 12 जून 2021 को खींची गई थी, जब वह और रूपाणी एक ही फ्लाइट में थे।

मीडिया से बातचीत में लीना गोस्वामी ने इस बात की पुष्टि भी की कि विजय रूपाणी की 'आखिरी सेल्फी' वाली फोटो 12 अक्टूबर 2021 की है, न कि 2025 की। "उन्होंने बताया कि उन्होंने गलती से पोस्ट में तारीख 12 जून 2021 लिख दी थी, जबकि फोटो असल में 12 अक्टूबर 2021 की है।" इसी से भ्रम पैदा हुआ।

Vijay Rupani Last Selfie

विजय रूपाणी का जीवन परिचय

पूरा नाम: विजय रामनिक्लाल रूपाणी (Vijay Ramniklal Rupani)
जन्म: 2 अगस्त 1956, यंगोन (तत्कालीन म्यांमार)
निधन: 12 जून 2025 को अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट AI 171 क्रैश हादसे में 68 वर्ष की आयु में निधन।
शिक्षा: बीए (Dharmendrasinhji Arts College, राजकोट), एलएलबी (Saurashtra University)

विजय रूपाणी का राजनीतिक सफर

1970 की शुरुआत में ABVP छात्र-आंदोलन और Emergency विरोधी आंदोलन का हिस्सा रहे।
RSS और जनसंघ से जुड़ाव, बाद में BJP में शामिल हो गए। 1987 में राजकोट म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के सदस्य, 1996-97: महापौर नियुक्त। 2006-2012 तक राज्यसभा सांसद व 2014 को गुजरात विधानसभा चुनाव में जीते। 2014-16 तक कैबिनेट मंत्री (ट्रांसपोर्ट, जल आपूर्ति, श्रम) इन मिनिस्ट्रीज में रहे। 7 अगस्त 2016 - 11 सितंबर 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री।

Fact Check

दावा

एयर इंडिया विमान में विजय रूपाणी की "आख़िरी तस्वीर" का दावा।

नतीजा

वायरल तस्‍वीर 2021 की है, और इसका 12 जून 2025 को हुए विमान हादसे से कोई लेना-देना नहीं है।

Rating

Mostly False
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+