Fact Check: लोनी में बुजुर्ग के साथ मारपीट करने वालों से लिया गया बदला? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Fact Check: लोनी में बुजुर्ग के साथ मारपीट करने वालों से लिया गया बदला? वायरल वीडियो की सच्चाई

नई दिल्ली, 19 जून: राजधानी दिल्‍ली से सटे लोनी से हाल ही एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक बुजुर्ग के साथ मारपीट और उनकी दाढ़ी काटते दिखे थे। वीडियो को लेकर कहा गया है कि जय श्रीराम का नारा ना लगाने पर अब्दुल समद नाम के इस बुजुर्ग के साथ मारपीट की गई। हालांकि गाजियाबाद पुलिस ने कहा कि ये मामला धर्म से जुड़ा नहीं है बल्कि आपसी झगड़े में मारपीट हुई है। पुलिस ने मामले में जिन लोगों को आरोपी बनाया है, उनमें मुस्लिम भी हैं। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बुजुर्ग के साथ मारपीट करने वालों की पिटाई करने का दावा किया जा रहा है।

 loni video case, ghaziabad, loni, video, fact check, fake news buster, social media, फैक्ट चैक, लोनी वीडियो वायरल, गाजियाबाद

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भीड़ दो लोगों को रास्ते में घसीटकर मारते दिख रही है। वीडियो को लेकर कहा गया है कि इन लोगों ने मुस्लिम बुजुर्ग की दाढ़ी काटी थी तो अब हमने भी बदला ले लिया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है- 'भाइयों देख लो दाढ़ी काटने का अंजाम 4 आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया था बाकी तीन आरोपियों को जनता ने खुद ही सजा दी है. दिल खुश कर दिये भाई आप लोग।'

वीडियो का बुजुर्ग के साथ मारपीट की घटना से कोई संबंध नहीं

वायरल वीडियो की पड़ताल करने पर पाया गया है कि जो दावा किया जा रहा है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है। दो पक्षों की मारपीट का ये वीडियो है, जिसे गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो का लोनी में बुजुर्ग के साथ हुई घटना से कोई संबंध नहीं है।

Recommended Video

    Ummed Pahalwan Arrest: Ghaziabad Man Assault Case में सपा नेता गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी

    पुलिस ने कहा- घटना में सांप्रदायिक एंगल नहीं

    गाजियाबाद पुलिस ने बुजर्ग अब्दुल समद के साथ मारपीट करने और दाढ़ी काटने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम प्रवेश, कल्लू और आदिल हैं। पुलिस जांच में पाया गया है कि जिस बुजुर्ग के साथ मारपीट का वीडियो वीडियो वायरल हुआ है वो ताबीज बनाता है और आरोपियों को पहले भी उसने ताबीज दिए थे। पुलिस ने कहा है कि अब्दुल समद और प्रवेश, आदिल, कल्लू आदि लड़के एक दूसरे से पूर्व से ही परिचित थे क्योंकि अब्दुल समद ने गांव में कई लोगों को ताबीज दिए गए थे। पुलिस ने बताया है कि पीड़ित अब्दुल समद बुलंदशहर का रहने वाला है और वो 5 जून को लोनी बॉर्डर आया था। वहां वह मुख्य आरोपी परवेश गुज्जर के घर गया था। जहां परवेश, कल्लू, आदिल, आरिफ आदि ने उसके साथ मारपीट की और उसकी दाढ़ी काट दी। आरोपियों का कहना है कि समद के ताबीज से उन्हें फायदे की बजाय नुकसान हो गया इसलिए उन्होंने ऐसा किया।

    Fact Check

    दावा

    लोनी में बुजुर्ग को पीटने वालों से लिया गया बदला

    नतीजा

    दो पक्षों में मारपीट का वीडियो, झूठे दावे के साथ वायरल

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+