Fact- Check: 'MSME उद्योग' रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 'वेबसाइट' वसूल रही ₹2,700, जानिए दावे का सच
नई दिल्ली, 12 सितंबर। लघु एवं सूक्ष्म उद्योग रजिस्ट्रेशन कराने के लिए एक वेबसाइट 2,700 रुपए वसूल रही है। उद्योग विकास योजना के तहत पंजीकरण कराने वाली कथित वेबसाइट की ओर सरकारी योजनाओं के पूरा लाभ दिलाने का वादा किया जा रहा है। वेबासाइट की ओर से पंजीकरण कराने पर एमएसएमई का प्रमाण पत्र देने का दावा किया जा रहा है। इस कथित दावे पड़ताल में आया सच MSME के तहत उद्योग रजिस्ट्रेशन के इच्छुक लोगों के लोगों के बेहद अहम है।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) ने उद्योग आधार नामक एक सुविधा सितंबर 2015 में शुरू की थी। ये व्यवस्था केंद्र सरकार ने व्यवसायियों के लिए MSME श्रेणी के तहत अपने व्यवसाय को पंजीकृत करने के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए उपलब्ध कराई थी। बाद में इसका नाम बदलकर उद्योग आधार कर दिया गया। अब मंत्रालय ने एक पोर्टल udyamregistration.gov.in लॉन्च किया है। जबकि इसी नाम से मिलतती जुलती ए वेबसाइट 'https://eudyogaadhaar.org' के नाम से चल रही है।
सरकार ने कहा फेक है वेबसाइट
कथित रूप से एमएसमई के तहत लघु एवं सूक्ष्म उद्योग को मान्यता देने के लिए पंजीकरण कराने वाली वेबसाइट को केंद्र सरकार ने फेक बताया है। सरकार की ओर से जारी सूचना में कहा गया, 'उद्यम सुविधा के लिए व्यापार मालिकों को पंजीकृत करने का दावा करने वाली वेबसाइट काफी शेयर हो रही है। लेकिन वास्तव में ये नकली है।
A Website 'https://t.co/xfk1OR5FHn' is claiming to register for 'MSME Udyam' and is asking for ₹2,700 for printing the registration certificate#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) September 8, 2022
▶️This website is #FAKE
▶️The official website for Udyam registration is https://t.co/TCKw2yayb8 pic.twitter.com/PgQTbsuFYO
उद्यम पंजीकरण नि:शुल्क
पंजीकरण के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता है: आधार कार्ड (या आधार नामांकन आईडी पर्ची), बैंक पासबुक (फोटो के साथ), मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी कर्मचारी आईडी कार्ड (यदि जारी किया गया है), और जाति प्रमाण पत्र ( एससी / एसटी / ओबीसी के लिए)। पंजीकरण पूरी तरह फ्री है। सरकार इसके लिए कोई शुल्क नहीं जमा करातीl
दावे की पड़ताल
वेबसाइट https://eudyogaadhaar.org/ या https://t.co/xfk1OR5FHn ि'MSME उद्योग' के लिए पंजीकरण करने का दावा कर रही है और पंजीकरण प्रमाणपत्र को प्रिंट करने के लिए ₹2,700 मांग रही है।" जबकि केंद्र सरकार ने ये साफ कर दिया के बेवसाइट उद्योग मंत्रालय के अनुमति के बिना बनी है। ऐसे में इससे रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है। ये फेक है।

Fact Check
दावा
वेबसाइट के जरिए 2700 रपये रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर वसूला जा रहा है। जबकि पंजीकरण का दावा करने वाली वेबसाइट फर्जी है।
नतीजा
वेबसाइट के जरिए 2700 रपये रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर वसूला जा रहा है। जबकि पंजीकरण का दावा करने वाली वेबसाइट फेक है।












Click it and Unblock the Notifications