Fact-Check: 10 साल की गारंटी के साथ सोलर स्टोव फ्री! क्या सच में है ये सरकारी योजना? जानिए हकीकत
सोशल मीडिया पर एक सरकारी योजना का दावा किया जा रहा है। स्कीम से जुड़े विज्ञापन में दावा किया जा रहा है कि सरकार 10 साल की गारंटी के साथ फ्री सोलर स्टोव दे रही है।

Fact-Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों सरकारी योजनाओं को लेकर अगल- अलग दावे किए जाते हैं। जिनसे कई बार लोग भ्रमित हो जाते हैं। हैरानी वाली बात तो ये है फर्जी खबरों और अफवाओं पर नजर रखने वाली एजेंसी पीआईबी की कई बार ऐसी खबरें ट्रैक करता है, जिसमें फर्जी सरकारी योजना को लेकर दावा किया जाता है। सोशल मीडिया इन दिनों एक ऐसा ही दावा किया जा रहा है। जिसमें सरकार की ओर फ्री सोलर कुकिंग स्टोव दिए जाने का जिक्र है।
सोशल मीडिया पर एक ताजा तस्वीर शेयर की गई। जिसमें कथित रुप से ये कहा गया कि सरकार ने फ्री कुकिंग स्टोव योजना शुरू की है। लेकिन क्या सच में सरकार फ्री में सोलर स्टोव देने जा रही है? पीआईबी ने इस पोस्ट की हकीकत बताई है।
यह भी पढ़ें: Fact Check: CBI समन के बाद दिल्ली पुलिस ने सत्यपाल मलिक को गिरफ्तार किया? जानिए क्या है सच
सोशल मीडिया हाल ही प्रसारित किया गया कि फ्री कुकिंग स्टोव योजना के तहत सभी महिलाओं को सरकार फ्री में सोलर स्टोव देगी। इस सोलर कुकिंग स्टोव की 10 साल की गारंटी होगी। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए पीआईबी ने कहा कि 'फ्री कुकिंग स्टोव' एक फर्जी योजना है।
'फ्री स्टोव योजना जैसी कोई योजना नहीं'
पीआईबी ने अपने ट्वीट में कथित रुप से 'फ्री कुकिंग स्टोव' योजना को लेकर किए जा रहे दावे और योजना को पूरी तरह खारिज कर दिया। पीआईबी ने कहा कि इस योजना को लेकर किया गया दवा पूरी तरह से फर्जी है। सरकार ऐसी कोई भी योजना संचालित नहीं कर रही है। बता दें कि सरकार अगर कोई स्कीम लॉन्च करती है या किसी पुरानी योजना में बदलाव करती है, तो उसकी जानकारी खुद देती है। पर फ्री स्टोव योजना के बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी सरकार की तरफ से जारी नहीं की गई है।
Recommended Video

यह भी पढ़ें: Fact Check: क्या स्काईबैग्स कंपनी ने इस विज्ञापन के जरिए दिया लव जिहाद को बढ़ावा, जानिए सच?

Fact Check
दावा
सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि सरकार फ्री कुकिंग स्टोव योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त में सोलर स्टोव दे रही है। इस स्टोव की 10 साल की गारंटी है।
नतीजा
फ्री कुकिंग स्टोव योजना फर्जी है। पीआईबी फैक्ट चेक में सामने आया कि सरकार ने ऐसी कोई योजना शुरू नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications