Fact Check: CBI समन के बाद दिल्ली पुलिस ने सत्यपाल मलिक को गिरफ्तार किया? जानिए क्या है सच
Satya Pal Malik: सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है कि CBI के समन के बाद दिल्ली पुलिस ने सत्यपाल मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में क्या है इन खबरों की हकीकत जानिए।

Fact Check: पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने पुलवामा हमले और भ्रष्टाचार पर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की खबरें चल रही है। ऐसे में क्या है सच्चाई जानिए...
वैसे तो अपनी ही सरकार के खिलाफ सत्यपाल मलिक कई बार बयान दे चुके हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने जो इंटरव्यू दिया है, उसके बाद विरोधी बीजेपी पर जमकर हमला कर रही है। हालिया इंटरव्यू में मलिक ने पुलवामा हमले सहित भ्रष्टाचार के मामले पर कई बातें बोली थी।
सीबीआई ने भेजा समन
इसके बाद खबर सामने आई कि सत्यपाल मलिक को 21 अप्रैल को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने पूछताछ के लिए समन जारी किया है। हालांकि खुद सत्यपाल मलिक ने बताया कि उन्हें सीबीआई ने समन नहीं भेजा है, बल्कि स्पष्टीकरण मांगा है।
सत्यपाल मलिक ने खुद गिरफ्तारी दी
वहीं अब सोशल मीडिया पर ऐसी खबरों के साथ दावा किया जा रहा है कि सीबीआई समन के बाद उनको दिल्ली के आरके पुरम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इन खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। लल्लनटॉप में छपी खबर के मुताबिक सत्यपाल मलिक ने खुद गिरफ्तारी दी।
उन्होंने बताया, "मैंने खुद गिरफ्तारी दी है। आज खाप पंचायत वाले मेरे घर अपना समर्थन देने आने वाले थे। ऐसे में लोग ज्यादा और जगह कम। इसके बाद घर के बाहर टेंट लगवा तो पुलिस रोक-टोक करते हुए आपत्ति जताने लगे। इसलिए मैंने खुद ही गिरफ्तारी दे दी।"
खुद थाने पहुंचे थे पूर्व गवर्नर
कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक शनिवार दोपहर अपने समर्थकों के साथ आरके पुरम थाने पहुंचे थे। डीसीपी साउथ वेस्ट के मुताबिक सत्यपाल मलिक को ना तो हिरासत में लिया गया है, ना ही गिरफ्तार किया गया है। वो खुद थाने आए हैं।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने पूर्व राज्यपाल को गिरफ्तार किया है।
नतीजा
खबरों के मुताबिक पुलिस ने उनको गिरफ्तार नहीं किया है। वह खुद पुलिस थाने पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications