Fact Check: क्या स्काईबैग्स कंपनी ने इस विज्ञापन के जरिए दिया लव जिहाद को बढ़ावा, जानिए सच?

Fact-Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जो कि एक हिंदू महिला और एक मुस्लिम पुरुष पर फिल्माया गया है। विज्ञापन को लेकर कहा जा रहा है कि इससे लव जिहाद को बढ़ावा दिया गया है।

Fact Check VIP Skybags ‘Love JihadViral Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस विज्ञापन वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इससे लव जिहाद को बढ़ावा दिया गया है। वीडियो में एक हिंदू महिला और एक मुस्लिम पुरुष को दिखाया गया है। विज्ञापन में दिखाया गया है कि कैसे एक हिंदू महिला मुस्लिम पुरुष के प्यार में पड़ती है और फिर वह 'हिंदू परिधान' को छोड़ 'मुस्लिम लिबाज' पहन लेती है। वीडियो के अंत में स्काईबैग्स कंपनी की ब्रांडिंग की गई है।

स्काईबैग्स वीआईपी (VIP) इंडस्ट्रीज की लगेज कैटेगरी है। इस वीडियो को कई यूजर्स ने इस दावे के साथ शेयर किया है कि इसमें स्काईबैग्स कंपनी का एक विज्ञापन दिखाया गया है, जो केरल में 'लव जिहाद' को बढ़ावा देता है।

बता दें कि 'लव जिहाद' दक्षिणपंथियों द्वारा इस्तेमाल किया गया एक प्रचलित शब्द है, जो कथित रूप से मुस्लिम द्वारा हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कराने के अभियान को संदर्भित करता है।

क्या है वायरल वीडियो का सच...?

द् क्विंद के मुताबिक वीडियो को लेकर किया गया दावा झूठा है। वायरल वीडियो दो अलग-अलग क्लिप को मिलाकर एक एडिटेड वीडियो है। वीडियो के पहले पार्ट में सूफीयम सुजातयुम (2020) के गाने 'वथिक्कालु वेल्लारिप्रावु' पर केरल की एक्ट्रेस सुमी राशिक और एक्टर विष्णु के विजयन का वीडियो दिखाया गया है।

वीडियो के दूसरे भाग में बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्माई गई 2015 के वीआईपी और स्काईबैग्स विज्ञापन की एक क्लिप दिखाई गई है।

यहां देखें एडिटेड वीडियो...

वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान अभिनेता विष्णु विजयन और सुमी राशिक ने अपने सोसल मीडिया हैंडल पर असली वीडियो शेयर भी किया है।

असली वीडियो...

इस एडिटेड वीडियो को लेकर कुछ दिनों पहले स्काईबैग्स की मूल कंपनी VIP ने एक स्पष्टीकरण जारी किया था और कहा था कि ये वीडियो फर्जी है। कंपनी की ओर से ऐसा विज्ञापन नहीं बनाया गया है। वीआईपी इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष दिलीप पीरामल के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और माइक्रोब्लॉगिंग साइटों पर वायरल हो रहे वीडियो ने कंपनी के व्यवसाय और ब्रांड की छवि को खराब करने के लिए वीआईपी इंडस्ट्रीज और स्काई बैग्स ब्रांड नामों का अवैध रूप से इस्तेमाल किया है।

Fact Check VIP Skybags ‘Love JihadViral Video

दिलीप पीरामल ने कहा था, ''VIP इंडस्ट्रीज ने स्काई बैग्स के अनुचित उपयोग के लिए मुंबई और केरल में पुलिस के पास शिकायतें भी दर्ज कराई हैं। VIP विज्ञापन होने का दावा करने वाला एक वीडियो पूरी तरह से नकली है, जिसे बनाने वाले ने VIP Industries और Sky Bags ब्रांड नामों का गैर-कानूनी उपयोग करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया है।''

Fact Check

दावा

क्या VIP की कंपनी स्काईबैग्स ने लव जिहाद वाले विज्ञापन को बनाया है।

नतीजा

नहीं, कंपनी ने ऐसा कोई वीडियो नहीं बनाया है। वायरल वीडियो एडिटेड है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+